-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पंचायत को सम्बोधित करते हुए चौ0 सोमवीर सिंह जिला अध्यक्ष बरेली ने कहा कि अमेरिका ट्रेड डील को भारत सरकार किसी कीमत पर लागू न करें नहीं तो यहां किसान दूध, डेरी, बागवानी फल और खेती पूरी तरह खत्म हो जायेगी। कुछ समय पश्चात कम्पनियों के द्वारा देश को लूट लिया जायेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पंचायत को सम्बोधित करते हुए चौ0 सोमवीर सिंह जिला अध्यक्ष बरेली ने कहा कि अमेरिका ट्रेड डील को भारत सरकार किसी कीमत पर लागू न करें नहीं तो यहां किसान दूध, डेरी, बागवानी फल और खेती पूरी तरह खत्म हो जायेगी। कुछ समय पश्चात कम्पनियों के द्वारा देश को लूट लिया जायेगा। आवारा पशुओं से पूरे देश में आतंक है। खेत में फसल नहीं होने देते है। सड़कों पर सैकड़ों एक्सीडेंट होते हैं शहरों में खेतों इंसानों को उठाकर पटक देते है। हाथ पैर टूट जाते हैं और जान से भी हाथ धोना पड़ता है और जान-माल का बहुत नुकसान होता है हर गाँव कस्बे में सैकड़ों गाय, सांड घूम रहे हैं उन्हें पकड़कर गौशाला छोड़ा जाये। पंचायत को सम्बोधित करते हुए हाजी एम0 इकबाल एडवोकेट जिला प्रवक्ता ने कहा कि जनता पर बुलडोजर राज समाप्त किया जाये। पुनर्वास और पुनर्स्थापन के बिना भूमिहीन और गरीबों का विस्थापन रोका जाये। जबरन और अंधा-धुंध भूमि अधिग्रहण रोका जाये। एलएलआर एक्ट 2013 का सख्ती से पालन किया जाये और सभी पीड़ित भूमि धारकों को मुआवजा दिया जाये और किसानों की जमीन अधिग्रहण में पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। बीडीओ उन गाँव में मुनादी, पोस्टर वाल पेंटिंग, कराये जो उसकी सीमा क्षेत्र में है ताकि गरीब प्लाट धोखे से न खरीदे भवन निर्माण न करें। बाद में बीडीओ ध्वस्त कर देता है गरीब की जीवन भर की कमाई बर्बाद हो जाती है। कृषि भूमि में अवैध निर्माण, बुनियाद खोदते समय रोका जाये। पंचायत को सम्बोधित करते हुए काशिफ रजा तहसील अध्यक्ष बरेली ने कहा कि सभी फसलें आम को एमएसपी के रेट पर खरीद की व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों की फसल खरीद में लूट, खाद, दवाई और नकली बीज से लूट हो रही है। ब्लाक, तहसील और जिला में पूरा भ्रष्टाचार है और चारों तरफ फैल चुका है। देश में शासन प्रशासन भ्रष्टाचार को जल्द से जल्द खत्म हो जाये। किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाये। पंचायत को सम्बोधित करते हुए सुनील यादव तहसील अध्यक्ष बरेली ने कहा कि किसानों और कृषि मजदूरों के लिये व्यापक ऋण माफी योजना घोषित की जाये। सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गरीब किसान, निर्धन भूमिहीन मजदूर परिवारों से ऊँचे ब्याज की वसूली पर नियंत्रण के लिये कानून बनाया जाये और ऋणग्रस्त लोगों के उत्पीड़न पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाये। पंचायत को पप्पू गंगवार, राम रतन, हीरालाल, राकेश कुमार, राजा, अता उल्ला खाँ, शाहिद, फतेह चन्द, राजेश राणा, प्रेम करन, उदय सिंह, झाड़ू सिंह, अब्दुल वाहिद, राजपाल, जय सिंह, साधुराम, बांके लाल आदि ने सम्बोधित किया। अन्त में नारे लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन द्वारा जिला अधिकारी बरेली, श्री विजय सिंह एमसीएम द्वितीय बरेली को सौंपा।
