Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/07/2026 12:18:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/07/2026 12:18:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी, एक वृद्ध महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी, एक वृद्ध महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बेलहर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में 17 वर्षीय चांदनी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वर्षाना देवी की भी वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई।

इसी क्रम में नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर-3 निवासी सूरज यादव धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उनके साथ खेत में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। लगातार हुई इन तीन घटनाओं ने जिले को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बारिश के मौसम में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और खेतों में काम करने से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई

छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार  

उत्तर प्रदेश: एएसपी का महुली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद

उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या


Featured News