Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 11/07/2026 04:07:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 11/07/2026 04:07:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 161 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 161 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत CEIR पोर्टल, सर्विलांस टीम, IMEI ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण की मदद से यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुजरात, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों से खोजे गए हैं। संबंधित राज्यों के माध्यम से इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जाएगा। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने संतकबीरनगर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

अभियान के दौरान महुली थाना ने सर्वाधिक 41 मोबाइल बरामद किए, जबकि बेलहरकला थाना ने 36 और दुधारा थाना ने 20 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा जिले के अन्य थानों तथा सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।