-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा श्री अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त प्रभुनाथ पुत्र भुईधर निवासी सालेहपुर, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना दुधारा में मुकदमा संख्या 256/2026 धारा 191(2), 115(2), 110, 352, 109, 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। आरोपी को पुलिस टीम ने 10 जुलाई 2026 को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि 16 जून 2026 को सालेहपुर (कंचन पुरवा) निवासी महोन पुत्र बदल ने थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर आरोपी प्रभुनाथ और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अचानक हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वादी की पत्नी श्याम दुलारी को गंभीर चोटें आई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थाना दुधारा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अमन मिश्रा और कांस्टेबल दीपनारायण शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई
छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद
उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या
