Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छज्जा विवाद में हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मीरगंज पुलिस की कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:28:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:28:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। क्या था मामला? 25 मई 2

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। क्या था मामला? 25 मई 2026 को थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम जाम में छज्जा निकालने  को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। इस मामले में वादी कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने धारा 191(2)/333/115(2)/352/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण प्रसाद उर्फ लक्ष्मण स्वरूप की मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्य संकलन के आधार पर उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर द्वारा मुकदमे में धारा 103(1)/3(5) BNS (हत्या) की बढ़ोतरी की गई।

ऐसे हुई गिरफ्तारी 06 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार अपनी टीम (उपनिरीक्षक महेश कुमार, का० नितिन नागर, का० रजत मलिक) के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने चुरई चौराहा से घटना में शामिल वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू
को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान आरोपी अनोखे ने बताया कि 25 मई को पड़ोस के कुंवरपाल पक्ष से छज्जा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। बचाव के दौरान उसने वहां पड़ी फंटी उठा ली थी। मारपीट में घायल लक्ष्मण स्वरूप की मौत के बाद वह डरकर छिपता फिर रहा था और आज बाहर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News