Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: औरैया में 25 हजार के इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raghavendra , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 01:18:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raghavendra ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 01:18:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: औरैया अजीतमल कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: औरैया अजीतमल कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर-जुआ मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से आरोपी के क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक तेजी से भगाने लगा। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरा देख टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गोली पुलिस की जीप में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में दर्ज मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News