-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चकवाकर में बिजली संकट खत्म, 63 की जगह 100 केवी ट्रांसफार्मर लगा; ग्रामीणों को राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जखनियां तहसील व जंगीपुर थाना अंतर्गत चकवाकर ग्राम सभा में बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। यहां 63 केवी के बार बार जलने वाले ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जखनियां तहसील व जंगीपुर थाना अंतर्गत चकवाकर ग्राम सभा में बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। यहां 63 केवी के बार बार जलने वाले ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे पिछले 15-20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्राम सभा में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगभग 15 से 20 दिन पहले जल गया था। जलने के दूसरे तीसरे दिन नया लगाया जाता था लेकिन वह भी बिजली सप्लाई के बाद भी यह ट्रांसफार्मर कई बार जल जाता था, जिससे पूरे गांव को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण मोबाइल चार्जिंग, पंखे न चलने, अंधेरे में रहने और धान की नर्सरी तथा सिंचाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहे थे।बिजली विभाग के जेई प्रिंस जी और एसडीओ जंगीपुर के मार्गदर्शन में कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद 100 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस कार्य में गांव के कई लोगों ने सहयोग किया, जिनमें हाकिम यादव, राजेंद्र यादव, कुमार यादव, बृजेश यादव, भानु यादव, सोनू यादव, सत्येंद्र यादव, विजय यादव, रामप्रवेश राम, भजन यादव और पवन यादव शामिल हैं। बिजली कर्मचारी जितेंद्र यादव और मनोज यादव ने भी ट्रांसफार्मर लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
