Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीलीभीत बाईपास पर विश्वस्तरीय टाउनशिप की तैयारी, 117 हेक्टेयर जमीन खरीदी; किसानों को ₹560 करोड़ का भुगतान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 12:04:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 12:04:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद के सुनियोजित, आधुनिक एवं सतत शहरी विकास के उद्देश्य से पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में एक अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप विकसित किए जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद के सुनियोजित, आधुनिक एवं सतत शहरी विकास के उद्देश्य से पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में एक अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय टाउनशिप विकसित किए जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निर्धारित नियमों एवं किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा ग्राम कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपुरा जागीर, आसपुर खूबचन्द, वरकापुर, हरहरपुर, कलापुर, अहिलादपुर एवं मोहरिया में अब तक लगभग 258 बैनामों के माध्यम से 117 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। भूमि क्रय के एवज में संबंधित किसानों को अब तक लगभग ₹560 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को भुगतान की समस्त प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित की जा रही है, जिससे किसानों का विश्वास निरंतर प्राधिकरण के प्रति सुदृढ़ हो रहा है।

प्रस्तावित टाउनशिप को आधुनिक शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिसमें सुव्यवस्थित आवासीय एवं वाणिज्यिक क्षेत्र, चौड़ी एवं सुदृढ़ सड़कें, हरित क्षेत्र, पार्क, अत्याधुनिक जलापूर्ति एवं सीवरेज प्रणाली, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, विद्युत एवं स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग, सामुदायिक सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों के लिए स्थान, खेल एवं मनोरंजन क्षेत्र सहित अन्य सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस टाउनशिप का उद्देश्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुविधाजनक जीवन-परिवेश उपलब्ध कराना है। यह परियोजना न केवल जनपद की बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि पीलीभीत बाईपास क्षेत्र को सुनियोजित शहरी विकास का एक नया आयाम भी प्रदान करेगी। नई टाउनशिप के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों का आधारभूत विकास भी तीव्र गति से होगा, जिससे समूचे जनपद के संतुलित एवं नियोजित विकास को बल मिलेगा।

बरेली विकास प्राधिकरण जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि पीलीभीत बाईपास क्षेत्र में विकसित होने वाली यह नई टाउनशिप आधुनिक नगरीय नियोजन, उत्कृष्ट आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने तथा भविष्य में बरेली के समग्र एवं सुनियोजित विकास की पहचान के रूप में स्थापित हो।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News