-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने दिए सुधार के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज से बलूपुरा जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। सड़क की बजरी हाथों से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज से बलूपुरा जाने वाले मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। सड़क की बजरी हाथों से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जेई शिवम प्रताप ने मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संज्ञान लिया। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों को मानक के अनुरूप सही एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं गौरतलब है कि मीरगंज-बलूपुरा मार्ग का निर्माण होने के महज दो दिन बाद ही कई स्थानों पर बजरी और गिट्टी उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों ने हाथों से बजरी उखड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे थे। ग्रामीण जलालुद्दीन सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना था कि सड़क बरसात तो दूर, कुछ दिनों तक भी नहीं टिक पाएगी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि कई बार कहने के बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है अब जेई शिवम प्रताप ने सही सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केवल निर्देश देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच भी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है।
