Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इकौना ब्लॉक में MLC चुनाव का निरीक्षण करने पहुंचे सपा नेता मसूद आलम खान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/10/2026 11:16:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/10/2026 11:16:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक निर्वाचन का मतदान आज चल रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने ब्लॉक इकौना पहुँचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक निर्वाचन का मतदान आज चल रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने ब्लॉक इकौना पहुँचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि इकौना में कुल 199 शिक्षक मतदाता हैं, जिनमें से अभी तक 87 वोट पड़ चुके हैं। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि समय से पहुँचकर अपने मत का प्रयोग करें।
मीडिया से बात करते हुए मसूद आलम ख़ान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के पक्ष में एकतरफा मतदान हो रहा है और उन्हें भारी मतों से जीत की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग अधिकारियों के जरिए शिक्षक मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है और इस तरह की तानाशाही की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बदलाव होगा।