-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रामलीला से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या, लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली: रामलीला से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या, लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित उत्तर प्रदेश: रामलीला देखकर लौट रहे दो युवकों पर पुरानी रंजिश में दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फतेहगंज पूर्वी के गांव डगरोली निवासी 28 वर्षीय संजय सक्सेना नोएडा में रहकर कैब चलाते थे और दो दिन पहले सुभाषनगर के शांति विहार की प्रजापति कॉलोनी में रहने वाली बहन साक्षी के घर आए थे। साक्षी ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे संजय मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त मोनू सैनी के साथ स्कूटी से रामलीला देखकर लौट रहा था। इसी दौरान होली चौक पर विकास श्रीवास्तव, उसके भाई आकाश, रंजीत, आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, कृष्णा गोस्वामी, धीरज गुर्जर, राजेश गुर्जर, अभिषेक माली, साहिल पंडित, राहुल तेली व अन्य ने दोनों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में संजय की मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर घायल हो गया। मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एसआई अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल ओमेंद्र सिंह और कांस्टेबल तुषार को सस्पेंड कर दिया है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में रबी फसलों के बीज पर मिलेगा अनुदान, मसूर की नई प्रजाति पर 100% की मिली छूट
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में साइबर हुआ उत्पीड़न, घर पर रोज पहुंच रहे 20 फर्जी ऑर्डर
राजस्थान: फ्रांस की Jocelyne ने अजमेर दरगाह पर पढ़ीं रूहानी ग़ज़लें
राजस्थान: फ्रांस की Jocelyne ने अजमेर दरगाह पर पढ़ीं रूहानी ग़ज़लें
