-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर मंदिरों में कराई महाआरती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ने और हिंदुत्व के प्रतीक हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के अभियान को गति देने के उद्देश्य से शिवसेना की ओर से मंगलवार 11 अगस्त को महानगर और जिले के विभिन्न मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ने और हिंदुत्व के प्रतीक हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के अभियान को गति देने के उद्देश्य से शिवसेना की ओर से मंगलवार 11 अगस्त को महानगर और जिले के विभिन्न मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवा शिवसेना, विद्यार्थी सेना और भवानी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महानगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न तहसीलों में उत्साह के साथ महाआरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं और शिवसैनिकों ने हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर संकल्प लिया। महानगर के झारखंडी मंदिर, हाथी वाला मंदिर, अखाड़ा दाऊजी शिवाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, माता वाला मंदिर, शनि मंदिर, कात्यायनी मंदिर, मालवीय नगर शिव मंदिर, बालाजी मंदिर और मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में महाआरती संपन्न कराई गई। इसके अलावा बिलारी और ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरती का आयोजन किया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल शिवसैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन के दौरान हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर आम जनमानस से फॉर्म भरवाने और अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों की उपस्थिति से आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू प्रजापति, मयंक सैनी, तेजपाल सैनी, जितेंद्र, राजीव राठौर, प्रमोद तिलक, राज शर्मा, शिबू सैनी, मधुबाला, धर्मेंद्र जाटव, पंकज पाल, बादाम सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, भोला भाई सहित विभिन्न शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
