-
☰
उत्तर प्रदेश: इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान छात्रा हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक परीक्षा कक्ष में बेहोश होकर गिर पड़ी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली सुभाषनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक परीक्षा कक्ष में बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी निवासी जितेंद्र कुमार की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कक्षा 11 की छात्रा है वह कस्तूरबा इंटर कॉलेज में अपना वार्षिक परीक्षा पत्र देने गई थी। परीक्षा चल रही थी कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर अपनी सीट पर ही गिर पड़ी। घटना से परीक्षा कक्ष में मौजूद छात्राओं और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जितेंद्र कुमार स्कूल पहुंचे और बेटी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में छात्रा का इलाज किया जा रहा है। पिता जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सुबह पूरी तरह ठीक होकर परीक्षा देने गई थी, लेकिन परीक्षा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा छात्रा की जांच की जा रही है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में छात्रा के बेहोश होने की वजह कमजोरी या तनाव हो सकता है। हालांकि सही कारण जानने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला की एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें, 8 दिन बाद हुई स्वस्थ
उत्तर प्रदेश: अवैध अतिक्रमण तोड़कर 28 लाख की सीसी रोड निर्माण की राह की गई साफ
उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 फैक्ट्री आग में घायल हुए लोगों का जिलाधिकारी ने लिया हालचाल