-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों ने श्रमदान कर जलजमाव की समस्या दूर की, राहगीरों को मिली राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गांव के मुख्य मार्ग पर लगातार पानी जमा होने के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गांव के मुख्य मार्ग पर लगातार पानी जमा होने के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। प्रशासन के इंतजार के बजाय ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए आपसी सहयोग और श्रमदान से सड़क को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। राबिस और टुकड़ी डालकर ठीक किया रास्ता जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से 4 ट्रॉली टुकड़ी (गिट्टी) और 2 ट्रॉली राबिस का इंतजाम किया। इसके बाद सभी ने मिलकर श्रमदान किया और जलजमाव वाले गड्ढों में सामग्री डालकर रास्ते को समतल और चलने योग्य बनाया। इस प्रयास से अब राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। इनका रहा सराहनीय योगदान इस सामाजिक और सराहनीय कार्य में गांव के युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रमदान करने वालों में मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव, अनुराग उपाध्याय,मनोज उपाध्याय, गौरी शंकर उपाध्याय अभिषेक राजभर रमेश यादव राहुल उपाध्याय आदि लोगों की सक्रिय भूमिका और सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों के इस आत्मनिर्भर और एकजुटता भरे कदम की पूरे क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
