Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बहेड़ी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/08/2026 04:15:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/08/2026 04:15:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत और दो अन्य युवकों की हालत गंभीर होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत और दो अन्य युवकों की हालत गंभीर होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब पुत्र लाइक अहमद के रूप में हुई है, जो भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) में प्रदेश महासचिव (तराई) के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त की रात मोहम्मद शोएब समेत तीन युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नदीम खान उर्फ टार्जन पुत्र शकील खान की हालत उसी रात गंभीर हो गई थी। वहीं 6 अगस्त की सुबह मोहम्मद शोएब की तबीयत और अधिक खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में शामिल बताए जा रहे नदीम खान उर्फ टार्जन और एक अन्य युवक नदीम का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले तीनों युवक एक साथ थे। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि अत्यधिक नशे के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है। हालांकि, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक नशे के सेवन को मौत का कारण नहीं माना है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समय अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम तत्काल नहीं हो सका। बाद में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ अधिकारियों से मिले, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घर पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। घटना की जानकारी मिलते ही किसान संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। संगठन के प्रदेश सचिव दानिश बाबा सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News