Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती , सम्मान समारोह में समाजसेवियों का किया अभिनंदन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 02/05/2026 03:57:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/05/2026 03:57:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा दुनिया और देश के महान् हस्तियों में बेशुमार शूरवीर-दानवीर भामाशाह की जयंती सह सम्मान समारोह काफी घुमधाम से उत्साहपूर्वक शानदार तरीके से सफल बनाने में साहू समाज नवादा का अद्वितीय योगदान रहा,जो बेहद काबिलेतारिफ कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है। इस अमिट ऐतिहासिक योजस्वी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध वरिष्ठ समाज सेवी विशुनदेव प्रसाद ने किया।

विस्तार

बिहार: नवादा दुनिया और देश के महान् हस्तियों में बेशुमार शूरवीर-दानवीर भामाशाह की जयंती सह सम्मान समारोह काफी घुमधाम से उत्साहपूर्वक शानदार तरीके से सफल बनाने में साहू समाज नवादा का अद्वितीय योगदान रहा,जो बेहद काबिलेतारिफ कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है। इस अमिट ऐतिहासिक योजस्वी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध वरिष्ठ समाज सेवी विशुनदेव प्रसाद ने किया। उक्त महत्वपूर्ण जयंती व सम्मान समारोह के संयोजक जिले के शिक्षाविद् एवं प्रखर चर्चित समाज सेवी आर पी साहू और साहू समाज के साथ आज नौजवानों के दिलों के  धड़कन नवोदित कर्मठ युवा समाज सेवी रवि गुप्ता के अथक प्रयास का बेमिसाल अद्भुत सराहनीय प्रत्यक्ष प्रमाण है। संपूर्ण उक्त कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष मशहूर समाज सेवक अंबिका प्रसाद और जितेंद्र कुमार मंचाशीन थे।


नवादा नगर के इंदिरा चौक के पास कारु साहु सदन, नवादा यह शानदार तरीके से सफल हुआ। चर्चा का विषय बना। शूरवीर-दानवीर भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य धर्मशिला देवी,आरपी साहु,रवि गुप्ता,अंबिका प्रसाद, डीडीसी, नवादा, नीलम शाहू और बिष्णु देव प्रसाद आदि के संयुक्त तत्वाधान में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जोर दार शंखनाद हुई। तमाम क्षेत्रीय लोगों ने भामाशाह की कुर्बानियों त्याग एवं दान देने की अद्वितीय मिसाल दुनिया में कहीं कोइ नहीं मिलेगा।इस ऐतिहासिक कार्य को सफल बनाने में जिले के साहु समाज और खासकर आर पी साहू और रवि गुप्ता के साथ अंबिका प्रसाद के सबल प्रयास का यह सुखद परिणाम है।

 

आज के ऐतिहासिक समारोह के प्रधान अतिथि सह मुख्य वक्ता राज्यसभा के सदस्य धर्मशिला देवी ने अपने संबोधन में दहाड़ कहा कि आज मैं जहां हूं यह किसी की मेहरबानी नहीं, बल्कि हमारे अमूल्य कुर्बानी है। सांगठनिक सुदृढ़ीकरण नहीं रहने के कारण समानुपातिक लाभ हमारे समाज को आर्थिक और राजनीतिक प्रतिनिधियुक्त करने की बातें तो दूर रही। यहां कहा जा रहा है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए, लेकिन व्यवहारिक रूप में क्या जमीन पर कभी खरा नहीं उतरा है। राज्य सभा सदस्य धर्मशिला देवी ने कहा कि भाजपा हमें विरासत से हासिल हुई है। हमारे पूर्वज जनसंघी थे। उसी विरासत के प्रतिफल मैं आपके पास आज भाजपा के राज्यसभा सदस्य के रूप में आपके बीच उपस्थित होकर अति आनंद विभोर हूं। मेरा अथक प्रयास और अमूल्य सहयोग अनवरत जारी रहेगा कि अब आगे भावी दिनों में नवादा से भी साहु समाज के MLA,M LC और MP बनें। इस मुहिम में जुड़कर ही हम इस महान् लक्ष्य और उद्देश्य को हासिल कर सकते हैं। शूरवीर - दानवीर ने ब्रिटिश साम्राज्य व हुकूमत से मुक्ति दिलाने के लिए देश सभी देशभक्तों, क्रांतिकारियों और जनवादी संघर्षशील को मुंह मांगा आर्थिक सहयोग करने में सबसे अग्रगामी भूमिका में सदैव डटे रहते थे। आजादी की लड़ाई की बेजोड़ महान् मशहूर योद्धा महाराणा प्रताप जो घास की रोटी खाने को लाचार थे।

 

महान् भामाशाह ने महाराणा प्रताप से मिलकर मुंहमांगा आर्थिक मदद करने का अनोखा मिसाल पेश किया है। दुनिया के सबसे बड़े सर्वोत्तम व्यक्तियों में अग्रगणी स्थान चीर स्मरणीय रहेगा। शूरवीर - दानवीर भामाशाह की जयंती सह सम्मान समारोह के दौरान तमाम आमंत्रित अतिथियों , समाज सेवियों, मीडिया कर्मियों और समारोह में शामिल तमाम लोगों को अंग वस्त्र देकर साहु समाज की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, जिले के काफी मशहूर लोक गायक उदय पासवान ने अपने अपने सांस्कृतिक टीम के साथ उक्त कार्यक्रम में चार चांद लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा। भामाशाह के जीवनी  उनके त्याग,कुर्बानी,दान,देशप्रेम और अमूल्य समर्पण की अद्भुत बेमिसाल सर्वविदित उदाहरण जगजाहिर एवं लोकप्रिय है।