Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: रात 10 बजे बाद DJ पर कार्रवाई, अश्लील गानों पर नाच रही बारात पर पुलिस का शिकंजा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 02/05/2026 03:28:28 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/05/2026 03:28:28 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा नगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर तेज आवाज में डीजे बजाकर अश्लील गानों पर नाच-गाने और यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

विस्तार

बिहार: नवादा नगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर तेज आवाज में डीजे बजाकर अश्लील गानों पर नाच-गाने और यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नगर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० सानु कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 1 मई 2026 की रात लगभग 11 बजे की है, जब पुलिस टीम छापेमारी के दौरान सर्किट हाउस के पास पहुंची। वहां BR01GN5240 नंबर की पिकअप गाड़ी पर “DJ Shadow Effect” नामक साउंड सिस्टम के साथ बड़ी संख्या में बाराती अश्लील गानों पर डांस कर रहे थे। तेज ध्वनि और सड़क जाम से स्थानीय लोग भी परेशान थे।


पुलिस ने मौके पर डीजे सेट, साउंड बॉक्स, ट्रॉली, लाइट और वाहन को जब्त कर लिया। जब्त सामान में पांच बड़े बॉक्स, दो छोटे बॉक्स, चार मूविंग लाइट सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। इस मामले में डीजे संचालक, वाहन मालिक और अज्ञात बारात मालिक के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 441/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 289/223 तथा बिहार लाउडस्पीकर नियंत्रण अधिनियम 1955 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर तेज ध्वनि में डीजे बजाना और अश्लील गानों का प्रसारण दंडनीय अपराध है। मामले की जांच जारी है।