-
☰
बिहार: गढ़दीबौर में शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम, गरीब बच्चों को बैग-किताबें व शिक्षण सामग्री वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़दीबौर में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के
विस्तार
बिहार: नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़दीबौर में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने किया, जिसमें विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के तहत दुधी माटी गांव के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय प्रांगण में लाया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को बैग, कॉपी, किताब, कलम सहित अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा इको क्लब के सक्रिय सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर के प्रधानाध्यापक दयानंद सर तथा संकुल समन्वयक पुष्कर सर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं निर्मला कुमारी, निगार सुल्ताना, प्रियंमश्री, रमकांत ज्योति तथा तब्सुम प्रवीण का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर बच्चों को प्रेरित किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान और पूरे विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने का आह्वान।
मध्य प्रदेश: कोतमा पुलिस ने पकड़ा पशु तस्करी का सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान, सतना से हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना