Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवादा में बुजुर्ग महिला की मौत, फरार डॉक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Guddu Singh , Date: 16/02/2026 05:34:51 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Guddu Singh ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:34:51 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।नवादा नगर थानाक्षेत्र के शिवचरण बिगहा की यह घटना है।जहां मृतक की पहचान रामानंद चौहान की 55 वर्षिय पत्नी कोसमा देवी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि

विस्तार

बिहार: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।नवादा नगर थानाक्षेत्र के शिवचरण बिगहा की यह घटना है।जहां मृतक की पहचान रामानंद चौहान की 55 वर्षिय पत्नी कोसमा देवी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व कोसमा देवी के पैर में तेज दर्द था। जिसे दिखाने के लिए वह गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर छोटेलाल के पास गई।छोटेलाल ने महिला को घुटने में इंजेक्शन दिया। जिससे उनका दर्द और भी बढ़ गया और धीरे-धीरे उनकी हालत और बिगड़ने लगी। कल उनकी स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई ल।इन्फेक्शन उनके पूरे शरीर में फैल गया। आज हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने यह भी बताया की हालत बिगड़ने के बाद जब झोलाछाप डॉक्टर को फोन किया गया

 तो उसने फोन नहीं उठाया और नंबर को ब्लैक लिस्ट में कर दिया और गांव छोड़कर फरार हो गया।पिछले कई सालों से वह गांव में ही रहकर लोगों का इलाज कर रहा था और आज उसका इलाज घातक साबित हुआ और महिला की जान ले ली।मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया आपको बता दें कुछ दिन पूर्व ही अकबरपुर में भी इसी झोलाछाप डॉक्टर ने एक दो वर्षीय बच्ची की जान ले ली थी। उस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब आने वाले समय में यह देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग में इलाकों में।घूम रहे झोलाछाप डॉक्टर और अवैध क्लिनिक संचालन पर क्या कुछ कार्रवाई करती है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आज भी इन झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल चरम पर है। 
 

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News