-
☰
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश:मुस्करा थाना कस्बे में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा की मौके पर मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। हादसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश:मुस्करा थाना कस्बे में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा की मौके पर मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। हादसा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मुस्करा थाना क्षेत्र में बसौठ गांव निवासी सिद्धगोपाल अपने भांजे देवकरण के साथ बाइक से बाजार सामान खरीदने आए थे। जैसे ही दोनों ने सड़क किनारे बाइक खड़ी की, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी घायल देवकरण ने बताया कि उनके मामा की बेटी की शादी है और उसी के लिए सामान खरीदने बाजार आए थे। बड़ी बेटी की शादी होने वाली है और सोमवार को ही मंडप का कार्यक्रम था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक सिद्धगोपाल की तीन बेटियां हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम द लिए भेज दिया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पीड़ित परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। मामले की जांच जारी है।
जोरदार थी कि सिद्धगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवकरण घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।