-
☰
बिहार: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से नवादा में बुजुर्ग महिला की मौत, फरार डॉक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।नवादा नगर थानाक्षेत्र के शिवचरण बिगहा की यह घटना है।जहां मृतक की पहचान रामानंद चौहान की 55 वर्षिय पत्नी कोसमा देवी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि
विस्तार
बिहार: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।नवादा नगर थानाक्षेत्र के शिवचरण बिगहा की यह घटना है।जहां मृतक की पहचान रामानंद चौहान की 55 वर्षिय पत्नी कोसमा देवी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक हफ्ता पूर्व कोसमा देवी के पैर में तेज दर्द था। जिसे दिखाने के लिए वह गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर छोटेलाल के पास गई।छोटेलाल ने महिला को घुटने में इंजेक्शन दिया। जिससे उनका दर्द और भी बढ़ गया और धीरे-धीरे उनकी हालत और बिगड़ने लगी। कल उनकी स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई ल।इन्फेक्शन उनके पूरे शरीर में फैल गया। आज हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने यह भी बताया की हालत बिगड़ने के बाद जब झोलाछाप डॉक्टर को फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया और नंबर को ब्लैक लिस्ट में कर दिया और गांव छोड़कर फरार हो गया।पिछले कई सालों से वह गांव में ही रहकर लोगों का इलाज कर रहा था और आज उसका इलाज घातक साबित हुआ और महिला की जान ले ली।मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया आपको बता दें कुछ दिन पूर्व ही अकबरपुर में भी इसी झोलाछाप डॉक्टर ने एक दो वर्षीय बच्ची की जान ले ली थी। उस मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब आने वाले समय में यह देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग में इलाकों में।घूम रहे झोलाछाप डॉक्टर और अवैध क्लिनिक संचालन पर क्या कुछ कार्रवाई करती है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आज भी इन झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल चरम पर है।