Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: अदलहाट पुलिस की कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

- Photo by : social media

 उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/02/2026 05:58:35 pm Share:
  •  उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:58:35 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.02.2

विस्तार

 उत्तर प्रदेश: थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.02.2026 को वादी श्यामनारायण भारती पुत्र स्व. भोलेनाथ निवासी कोलना थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट में मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अदलहाट को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त मेराज शाह पुत्र ताज मोहम्मद निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को धारा 303(2), 324(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया गया है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News