-
☰
बिहार: चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल चैत्र नवरात्रि दुर्गा पुजा अनुष्ठान को लेकर प्रखण्ड के चरौल गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विस्तार
बिहार: कौआकोल चैत्र नवरात्रि दुर्गा पुजा अनुष्ठान को लेकर प्रखण्ड के चरौल गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल- बाजे के साथ निकाली गई यात्रा के दरम्यान बांके बिहारी की झांकी भी निकाली गई,जिसमें वृंदावन बृजवासी के दर्जनाधिक कलाकारों ने भाग लिया। आयोजन समिति के संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा झांकी का नेतृत्व स्थानीय पाण्डेयगंगौट पंचायत के मुखिया दीपक कुमार कर रहे थे। लगातार दस दिनों तक दुर्गा माता से दर्शन करने का सिलसिला जारी रहेगा। वरिष्ठ साहित्यकार और रंगकर्मी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन रासलीला का मंचन भी होगा। आसमानी झूला,मौत कुआं,हंसी घर एवं मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध रहेंगे। वहीं दुर्गोपूजोत्सव में लगे बाजार में बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों का भरमार रहेगा। पुरोहित आनंदी पांडेय ने कहा कि कलश यात्रा एवं झांकी में सैकड़ो युवा हाथ में तिरंगा थामे हुए थे। मौके पर नरेंद्र प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, दामो सिंह, रामाश्रय सिंह, पवन कुमार, महेंद्र पासवान, ध्रुपद राम, विकास, सौरभ, गौरव, अमरेंद्र कुमार, देबू सिंह, रामाकांत सिंह,यजमान धर्मेंद्र कुमार, बाल्मीकि सिंह, चिंकु कुमारी सहित हजारों की तादाद में नर- नारी, बच्चे- बूढ़े और युवा उपस्थित थे। इस आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया हैं और सामाजिक तथा सांस्कृतिक समागम में वृद्धि हुई है।
बिहार: हिंदू नववर्ष पर RSS के हुआ भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह दिखा
बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश: नवजात बच्ची हुई लापता, अस्पताल पर लापरवाही व बिक्री का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में खेसरहा थाने में पीस कमेटी गोष्ठी संपन्न
उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत