-
☰
No image found.
बिहार: मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर में दसवीं के उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए प्रख्यात मॉडर्न शैक्षणिक समूह की शाखा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर में बुधवार को सीबीएसई के द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विस्तार
बिहार: उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए प्रख्यात मॉडर्न शैक्षणिक समूह की शाखा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर में बुधवार को सीबीएसई के द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के हजारों छात्रों के साथ-साथ विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा के साथ हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन मेधावी छात्रों से सीख लें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहें। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। जहां विद्यालय के छात्रों में से आदित्य राज ने 90%, उत्कर्ष 90%, आकाशदीप 88%, सन्नी कुमार 86%, सत्यम दांगी 86%, मणिकांत 86% रजनीश 86% गोलू 86% प्रांजल 85% रोशन 84% के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के उपप्राचार्य मिथिलेश कुमार विजय ने भी छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया गया । इस सम्मान समारोह ने छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ धर्मवीर सिन्हा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि एक सशक्त और जिम्मेदार व्यक्तित्व का निर्माण है। वहीं विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में निदेशक डॉ अनुज सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पेड़-पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के साथ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों से से अपील किया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु कांत तिवारी,समुद्र शंकर कर, दीपक प्रुष्टि,उमेश पांडेय, सत्या पांडेय, शांभवी, मनोज कुमार, के साथ-साथ विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।
मध्य प्रदेश: पोरसा के शासकीय अस्पताल में 21 साल बाद भी नहीं पहुंचे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीज बेहाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना की तैयारियां तेज: डिजिटल प्रक्रिया के लिए तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
