-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी हो चुका है, और इस बार मिर्जापुर जनपद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी हो चुका है, और इस बार मिर्जापुर जनपद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में साक्षी चौधरी ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है, वहीं छानबे क्षेत्र के अतरैला स्थित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र केशव प्रसाद मौर्य ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 444 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां प्रबंधक हरिमोहन मौर्य ने मिष्ठान खिलाकर केशव का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, वासुदेव राय, सभाजीत, गिरीश, कृष्णेश कुमार मौर्य, रूपेश कुमार मौर्य और रवि कुमार मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। केशव की इस उपलब्धि पर उनके पिता रामकुमार मौर्य और माता साधना मौर्य ने खुशी जताते हुए बेटे को आशीर्वाद दिया। खुद केशव ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वे आगे चलकर NEET की तैयारी करेंगे।
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: आग का कहर, 70% जंगल हुआ स्वाहा, बेबस वन विभाग पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: जमीनी विवाद में एकतरफा मुकदमा, पुलिस पर पक्षपात के लगे आरोप
पश्चिम बंगाल: खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप , हत्या की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में
