Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 05:48:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 05:48:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जनसुलभ बनाना था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जनसुलभ बनाना था।  डीएम ने सबसे पहले आभा आईडी की प्रगति देखी और निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मरीजों की आभा आईडी बनाकर उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाए। इसके बाद उन्होंने जन औषधि कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष, पुरुष-महिला वार्ड, आयुष्मान कक्ष, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया।  औषधि कक्ष में स्टॉक रजिस्टर और इन्डेंट स्थिति अद्यतन न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। 

उन्होने फार्मासिस्ट शिवाशरण को तत्काल हटाने और विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए। टीकाकरण कक्ष में एएनसी रजिस्टर को नियमित संधारित करने को कहा ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर सेवाएं मिल सकें। जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना प्राथमिकता है। सभी सेवाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हों, इसमें लापरवाही पर कठोर कार्यवाही होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी और एमओआईसी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।