-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मृत महिला के परिवार जनों ने सीएमओ ऑफिस गौतम बुद्ध नगर, और पुलिस प्रशासन को लिखित में शिकायत दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मृत महिला के परिवार जनों ने सीएमओ ऑफिस गौतम बुद्ध नगर, और पुलिस प्रशासन को लिखित में शिकायत दी। मृत महिला के बेटे ने बताया माताजी पुष्पा देवी, को सिर्फ हल्का बुखार और उल्टी की शिकायत थी। उन्हें Rama Hospital Noida Rama Hospital, सेक्टर 61, नोएडा में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनकी हालत ठीक हो रही थी और डॉक्टर उन्हें अगले दिन डिस्चार्ज करने वाले थे। लेकिन इसके बावजूद, उनका एक Contrast CT स्कैन किया गया—जबकि ट्रीटिंग डॉक्टर ने इसके लिए मना किया था। हमें इस बारे में सही जानकारी नहीं दी गई और जरूरी सावधानियां भी नहीं बरती गईं। Contrast लगते ही मेरी माँ को गंभीर रिएक्शन हुआ, और उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। अस्पताल में उस समय न तो उचित तैयारी थी और न ही विभागों के बीच समन्वय। परिवार के लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
