-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी जनगणना 2027, 22 मई से 20 जून तक घरों की गिनती, 7–21 मई ऑनलाइन स्व-गणना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारी जारी है. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों, और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारी जारी है. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों, और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस 22 मई से 20 जून 2026 के बीच हर हाल में पूरा कराया जाए. उन्होंने कहा कि इससे पहले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी. नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे. इसके लिए व्यापक प्रचार -प्रसार अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्व-गणना को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाए और जहां भागीदारी कम है, वहां हेल्पलाइन स्थापित कर लोगों को प्रोत्साहित किया जाए. साथ ही जिला और मंडल स्तर पर समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
