-
☰
No image found.
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फैला साइबर ठगों के नेटवर्क को खात्मे के लिए पुलिस समय समय पर करवाई कर ठगी में लिप्त लोगो को गिरफ्तार करती है। बाबजूद धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फैला साइबर ठगों के नेटवर्क को खात्मे के लिए पुलिस समय समय पर करवाई कर ठगी में लिप्त लोगो को गिरफ्तार करती है। बाबजूद धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवा समेत बड़ी संख्या में विधि विरुद्ध बालक भी इस ठगी रूपी दलदल का हिस्सा बन रहे हैं। फलतः क्षेत्र के युवाओ में पठन पाठन के प्रति रुचि कमते जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को गुप्त सूचना पर वारिसलीगंज पुलिस टीम गठित कर बल्लोपुर के बधार स्थित पईन में बेर के पेड़ के निकट छापेमारी छापेमारी किया गया। इस क्रम ठगी में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक समेत तीन ठगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस बाबत गुरुवार को स्थानीय थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नवादा सूचित कर पुलिस उपाधीक्षक पकरीबरावां के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। जहां बल्लोपुर पइन में बैठकर कुछ युवक साइबर ठगी में संलिप्त देखे गए। इस क्रम में एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत की दौलतपुर ग्रामीण कृष्णा महतो का पुत्र सतेंद्र कुमार (30) तथा बल्लोपुर ग्रामीण विजय प्रसाद का पुत्र विकास कुमार (18) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगो ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत अन्य कई कंपनियों से आसान लोन दिलवाने का झांसा देकर बैंक के माध्यम से राशि की ठगी करते हैं। बरामद डेटा के मोबाइल नम्बरो से जुड़े ग्राहकों को ठग बारी बारी से फोन कर विभिन्न प्रकार का झांसा देते हैं।बात बन जाने पर प्रोसेसिंग शुल्क,कागज पत्तर आदि के बहाने बैंक में बार बार राशि मंगवाई जाती है,जिसे एटीएम के माध्यम से निकासी कर ली जाती है। इस धंधे में क्षेत्र के सैकड़ो युवा पढ़ाई लिखाई छोड़कर इसे रोजगार की तरह रोज मोटी कमाई कर रहे हैं।हलांकि साइबर थाना एवं स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी से धंधे में थोड़ी कमी आई है। समाप्त नहीं हो पाया है। गिरफ्तार युवाओ के पास से ठगी में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन और दो पेज का कस्टमर डेटासीट बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बल्लोपुर स्थित मुड़ीकटवा मोड़ से दक्षिण सरकारी पइन के पास बैर के पेड़ के पास छापेमारी की गई गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बल्लोपुर स्थित मुड़ीकटवा मोड़ से दक्षिण सरकारी पाइन बैर के पेड़ के पास छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ एवं अन्य कंपनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कस्टमर डाटा में मौजूद मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर ये लोग ग्राहकों को फर्जी लोन का लालच देकर पैसे ऐंठते थे।
इन चीजों की हुई है बरामदगी वारिसलीगंज पुलिस ने मौके से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और दो कस्टमर डाटा पन्ने बरामद किया है।वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर लोन या अन्य लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
वारिसलीगंज थाना में विभिन्न धाराओं के खिलाफ तीनों पर मामला दर्ज किया गया हैइस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कल भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66, 66बी, 66सी, 66डी के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येंद्र कुमार (30 वर्ष), विकास कुमार (18 वर्ष), और एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।छापेमारी दल में शामिल अधिकारी पुनि पंकज कुमार सैनी (थानाध्यक्ष),पुअनि अखिलेश्वर सिंह,पुअनि रमेश कुमार,पुअनि कन्हैया सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
