Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला, पत्थरबाजी में कई नेता घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 05:13:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 05:13:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार कटरिया गांव में हुई नाबालिग निशा विश्वकर्मा की हत्या पर उनके पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने एवं आर्थिक मदद करने जा रहे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार कटरिया गांव में हुई नाबालिग निशा विश्वकर्मा की हत्या पर उनके पिता सियाराम विश्वकर्मा और अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने एवं आर्थिक मदद करने जा रहे प्रतिनिधि मंडल और साथ गये पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रधान के शह पर महिलाओं को आगे कर रोकने का प्रयास किया और सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पत्थरबाजी कर भगवा पगड़ी बांधे युवको‌ ने प्रति निधि‌ मंडल को पीड़ित के घर जाने से रोका।रास्ता रोके जाने पर प्रतिनिधि मंडल के साथ साथ पार्टी के सारे नेता वहीं धरने पर बैठ गये बवाल न बढ़े और पर्याप्त सुरक्षा बल   न होने और अनहोनी के अंदेशे से पीड़ित परिजनों को धरना स्थल पर ही बुलवाया गया।

जैसे ही पीड़ित परिजनों से प्रतिनिधि मंडल की बात शुरू हुई उसी वक्त प्रधान और उसके अराजक साथियों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया तथा चारों तरफ से छतों पर से भी पत्थरबाजी होने लगी।पत्थरों से हुए हमले के दौरान पार्टी के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा,पिछड़ा वर्ग की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद,समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा,महिला सभा की जिला महामंत्री रीना यादव,और कार्यकर्ता गब्बर यादव का सर फूट गया और दर्जनों नेताओं के शरीर में चोटें आई हैं। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस पूरी तरह से असहाय दिखी।बवाल का अंदेशा होने और प्रतिनिधि मंडल जाने की एक दिन पुर्व जिलाध्यक्ष जी द्वारा पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बावजूद पुलिस महकमे ने कोई तैयारी नहीं की थी।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया।उन्होंने कहा इस राज में माफिया तंत्र पूरी तरह से हावी है।पुलिस के संरक्षण में प्रधान कटरिया द्वारा खुलेआम की गई गुंडई दर्जनों सपाई घायल।पुलिस की भूमिका शुरू से इस घटना को लेकर संदेहास्पद रही है।आज प्रतिनिधि मंडल और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना अत्यन्त ही निंदनीय है और आज का दिन गाजीपुर के राजनीतिक इतिहास का काला दिन है।उन्होंने ग्राम प्रधान और उसके अराजक साथियों पर उचित दण्डात्मक कारवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जुल्म और दमन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सामंती और तानाशाहों से लड़ना हमारी फितरत रही है।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ साथ राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा,विधायक डॉ.विरेन्द्र यादव,विधायक मा.जैकिशन साहू,सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल,जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राम औतार शर्मा,हरेंद्र विश्वकर्मा,जमानियां विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह,विधायक अंकित भारती के प्रतिनिधि गोविंद यादव,विधायक मन्नू अंसारी के प्रतिनिधि अजय यादव,सिंकदर कन्नौजिया,सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद,शशिकांत शर्मा उर्फ़ भूँवर शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के साथ जाने वाले प्रमुख नेताओ मे मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,अरूण कुमार श्रीवास्तव,रामधीरज शास्त्री,रविन्द्र प्रताप यादव,आमिर अली, सुभाष यादव गुड्डू,शौर्या सिंह,सत्येन्द्र यादव सत्या,मदन यादव,खेदन यादव,डॉ.रमाशंकर राजभर,अशोक कुमार बिन्द,विजय बहादुर यादव,राम किशुन सोनकर,शिवशंकर यादव,विभा पाल,बिंदुबाला बिंद, तौकीर खां,अमित ठाकुर,डॉ समीर सिंह,संतोष यादव, जयराम भारती,पंकज यादव,कंचन रावत,रामाशीष यादव शिशु ,रीना यादव,सुनील यादव,राकेश यादव,रजनीकांत यादव,जै हिंद यादव,अनिल यादव,गोविंद यादव,आजाद राय,संजय कन्नौजिया,रामाशीष,सुग्गु आदि उपस्थित।