-
☰
No image found.
बिहार: एटीएम में कार्ड फंसा कर ठगी, खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है,जहां एटीएम कार्ड फंसाकर एक ग्राहक के खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित वाघीबरडीहा गांव निवासी अशरफ ने
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है,जहां एटीएम कार्ड फंसाकर एक ग्राहक के खाते से 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित वाघीबरडीहा गांव निवासी अशरफ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार दर्ज आवेदन के अनुसार, को अशरफ वारिसलीगंज बाजार के मुड़लाचक मोहल्ला स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इस दौरान मशीन का "जीरो" बटन काम नहीं कर रहा था। तभी पास खड़े एक युवक ने मदद करने की बात कही और मशीन के पास जाकर बताया कि बटन ठीक हो गया है।इसके बाद जब पीड़ित ने पुनः एटीएम कार्ड मशीन में डाला,तो कार्ड अंदर ही फंस गया और काफी प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकल सका।पीड़ित ने बताया कि वहां लगे शिकायत नंबर पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया। लेकिन कोई मदद नहीं मिली।इसी बीच पीछे खड़े व्यक्ति के कहने पर वे स्थानीय एसबीआई शाखा में शिकायत करने निकल गए।इसी दौरान उनके खाते से दस-दस हजार रुपये कर कुल छह बार में 60 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।पीड़ित ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मौके पर मौजूद संदिग्ध युवक की पहचान की जा सकती है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।जानकारों के अनुसार,ऐसे मामलों में अपराधी एटीएम मशीन में चिपकाने वाला पदार्थ (जैसे फेवीक्विक) लगाकर कार्ड को फंसा देते हैं।इसके बाद मदद के बहाने पासवर्ड देख लेते हैं और ग्राहक के वहां से हटते ही खाते से रकम निकाल लेते हैं।हालांकि एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों कैमरों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की संभावना रहती है।
राजस्थान: ओम बिरला ने किया आह्वान—राजस्थान बने विश्व शिक्षा केंद्र
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल व डेटा बरामद
उत्तर प्रदेश: डीएम विपिन कुमार जैन का गैसड़ी CHC निरीक्षण, फार्मासिस्ट हटाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश: विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 प्रशिक्षण शुरू, 7 मई से स्व-गणना सुविधा
