-
☰
No image found.
ओडिशा: डेलांग श्यामसुंदर पुस्तकालय में विश्व पुस्तक दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: पुरी जिला अंतर्गत डेलांग ष्टेसन बाजार स्थित श्यामसुंदर पुस्तकालय व संग्रहालय के द्वारा स्थानीय सम्मेलन कक्ष में विश्व पुस्तक और कपिराईट दिवस भव्य समारोह आयोजन पुर्वक मनाया गया । पुस्तकालय की तत्वावधारक काशीनाथ महापात्र के द्वारा
विस्तार
ओडिशा: पुरी जिला अंतर्गत डेलांग ष्टेसन बाजार स्थित श्यामसुंदर पुस्तकालय व संग्रहालय के द्वारा स्थानीय सम्मेलन कक्ष में विश्व पुस्तक और कपिराईट दिवस भव्य समारोह आयोजन पुर्वक मनाया गया । पुस्तकालय की तत्वावधारक काशीनाथ महापात्र के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पचास के करीब कवि,कवयित्री व आलोचक उपस्थित रहे । विशिष्ट कवि डः हेमंत केमार छोटराय ने प्रवचक शरत कुमार राउत,शिक्षक दिगम्बर रथ और कवयित्री ज्योस्नामयी स्वाइँ के उपस्थिति में प्रदीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत किया । इस कार्यक्रम दो चरणों में प्रस्तुत हुआ । पहले चरण में उपस्थित आलोचकों ने आज के इंटर्नेट युग में भी पुस्तक की आवश्यकता को लेकर अपनी अपनी विचार व्यक्त किए । द्वितीय चरण की कविता पाठोत्सव में कवि और कवयित्री भाग लेकर अपनी अपनी कविता पाठ किए । इस तरह अपराह्न दो वजे तक पुस्तक दिवस के उपर आलोचना व कविता पाठोत्सव चलता रहा । स्थानीय कवि के अलावा दूर से भी कवि व आलोचक इसमें भाग लेने के लिए आये हुए थे । इनमें भीमसेन महापात्र,नीलांवर मिश्र,कैलाश चंद्र पंडा,लक्ष्मीप्रिया महापात्र,सरोजिनी जेना,अभय कुमार साहु,कैलाश चंद्र प्रधान, रोहित कुमार चंपति, संतोष कुमार महांति और कई अन्य सामिल थे । साथ ही स्थानीय कवि और लेखकों के पुस्तकों को प्रदर्शन के तौर पर सजाया गया था । पुस्तकप्रेमी अतिथी और साधारण लोग उसे देखकर लेखकों के वारे में जानकारी हासिल करने के साथ प्रदर्शन की आनंद उठाते रहे । इस अवसर पर भंडारा का आयोजन हुआ था जिसका आनंद उपस्थित सवने उठाए ।
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: आग का कहर, 70% जंगल हुआ स्वाहा, बेबस वन विभाग पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: जमीनी विवाद में एकतरफा मुकदमा, पुलिस पर पक्षपात के लगे आरोप
पश्चिम बंगाल: खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप , हत्या की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में
