-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दबंगों से परेशान पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, सख्त कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर रघुबर राय में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित धर्मनाथ गुप्ता ने दबंगों के लगातार हमले और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर देश के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खानपुर रघुबर राय में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां पीड़ित धर्मनाथ गुप्ता ने दबंगों के लगातार हमले और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर देश के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही अतुल शर्मा एवं दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बार-बार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, साथ ही गाली-गलौज और भय का माहौल बना रहे हैं। पीड़ित की प्रमुख मांगें आरोपियों पर धारा 506 IPC (आपराधिक धमकी) सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की जाए। तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, धारा 107/116 CrPC के तहत निवारक कार्रवाई की जाए, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट / गुंडा एक्ट लगाने पर विचार किया जाए, मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और ग्रामीणों ने भी प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कदम उठाता है।
मुकदमा संख्या 2025/0394 (धारा 115(2), 352, 351(3) IPC)
मुकदमा संख्या 2025/0269 (धारा 115(2), 352, 324(2), 351(3) IPC)
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को कानून का कोई डर नहीं है और वे किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी भय के चलते पीड़ित ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: आग का कहर, 70% जंगल हुआ स्वाहा, बेबस वन विभाग पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: जमीनी विवाद में एकतरफा मुकदमा, पुलिस पर पक्षपात के लगे आरोप
पश्चिम बंगाल: खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप , हत्या की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में
