-
☰
No image found.
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई टी. एस.कॉलेज, हिसुआ के शिक्षकेतर कर्मचारी बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
विस्तार
बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई टी. एस.कॉलेज, हिसुआ के शिक्षकेतर कर्मचारी बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। टी.एस.कॉलेज हिसुआ शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ। बिहार पटना एवं मगध प्रक्षेत्र के आहवान पर कर्मचारियों की पंद्रह सूत्री मांग हेतु आंदोलन के प्रथम चरण में दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल किए थे। महाविद्यालय के सभी कर्मचारी प्रशासनिक भवन में धरना पर बैठे दिनांक 06/05/ 26 एवं 07/05/26 को महाविद्यालय के सभी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रह कर अपना विरोध प्रगट किए थे। सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 20/05/26 को टी.एस.कॉलेज हिसुआ सहित राज्य के विभिन्न पारंपरिक विश्वविद्यालयों सहित 250 अंगीभूत महाविद्यालयों के तकरीबन 33 हजार शिक्षकेतर कर्मचारी 20 मई को समूहिक अवकाश पर रहे तथा विश्विद्यालय मुख्यालय में कुलपति के समक्ष धरना एवं व्यापक प्रदर्शन किया गया, आंदोलन के अगले चरण में जुलाई के प्रथम सप्ताह में बिहार विधान सभा का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। मगध प्रक्षेत्र शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव डॉ.शेखर ने बताया कि महासंघ की पंद्रह सूत्री मांग में वेतन सत्यापन कोषांग की मनमानी पर रोक एवं वेतन विसंगति का निराकरण, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यादेश का कार्यान्वयन, पदोन्नति एवं स्थायीकरण , सातवें वेतन का वेतांतर का भुगतान खास तौर से शामिल हैं और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। विश्विद्यालय मुख्यालय में धरना कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के सचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राधारणम,कोषाध्यक्ष रौशन, डॉ शेखर कुमार, संयुक सचिव अमरजीत कुमार अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शंकर कुमार , दीपक कुमार, बाल्मीकि पांडे,अमरनाथ गुप्ता,सिन्धुकांत अजय कुमार शर्मा, बबीता कुमारी, प्रवीण कुमार, उमेश कुमार, अविनाश कुमार ,सुरेश प्रसाद सहित सभी कर्मचारी शामिल हुए।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
