Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: साइकिल सवार युवक की बाइक से टकराने से हुई मौत, गांव में छाया मातम

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 05/02/2026 02:00:29 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 05/02/2026 02:00:29 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जमुआरा पंचायत अंतर्गत काजीपुरा निवासी शिवानन्द प्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र जगत कुमार का मंगलवार को गयाजी मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास फल्गु पुल पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

विस्तार

बिहार: नवादा जमुआरा पंचायत अंतर्गत काजीपुरा निवासी शिवानन्द प्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र जगत कुमार का मंगलवार को गयाजी मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास फल्गु पुल पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की जानकारी के बाद गांव में मातम पसर गया। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि युवक साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने जा रहा था इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि युवक गेरे रोड में जगत कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थी। परिजनों के अनुसार वे अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने जा रहा था। लगभग तीन चार साल से गया में रह कर कम्पटीशन की तैयारी कर अपना खर्च ट्यूशन पढा कर निकाल रहा था। युवक शादीशुदा था और पत्नी मधु कुमारी और लगभग 5 माह का एक पुत्र के साथ गयाजी में  रहता था। घटना मंगलवार करीब दो बजे दिन का बताया जाता है लेकिन घर वालों को सूचना 6 बजे शाम को मिला है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। गांव से स्वजन गए पुलिस कार्रवाई और पोस्मार्टम के बाद शव को काजीपुरा गांव लाया गया। बुधवार को सुबह गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।