-
☰
दिल्ली: वेव सिटी में 3 मंजिला हाईटेक पुलिस थाना बनकर कुछ ही समय में होगा तैयार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: यह थाना करीब 42,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनेगा और पूरी इमारत कॉरपोरेट ऑफिस जैसी मॉडर्न लुक और डिज़ाइन वाली होगी।
विस्तार
दिल्ली: यह थाना करीब 42,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनेगा और पूरी इमारत कॉरपोरेट ऑफिस जैसी मॉडर्न लुक और डिज़ाइन वाली होगी।तीन मंजिला इमारत में अलग-अलग फ्लोर पर शिकायत कक्ष, जांच कक्ष, कांफ्रेंस/ब्रिफिंग रूम, स्टाफ के लिए ऑफिस स्पेस, रिकॉर्ड रूम आदि की व्यवस्था की जाएगी।पूरा भवन एसी, सीसीटीवी, डिजिटल रिकॉर्डिंग, आधुनिक कंट्रोल रूम और ई-फाइलिंग जैसी सुविधाओं से लैस होगा, ताकि पुलिस पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस सिस्टम की ओर जा सके। सुरक्षा और सुविधाएं यहां आधुनिक लॉकअप, महिलाओं लिए अलग वॉशरूम और सहायता केंद्र, पार्किंग एरिया और बैठने के लिए बेहतर वेटिंग ज़ोन की योजना है, ताकि फरियादियों को थाने में आरामदायक माहौल मिल सके।यह थाना वेव सिटी और आसपास के इलाकों की लगभग 50 हजार से अधिक आबादी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जा रहा है, आगे चलकर पूरी टाउनशिप (करीब 4200 एकड़) को कवर करने का लक्ष्य है। निर्माण और समय सीमा थाने का भूमि पूजन और शिलान्यास पुलिस कमिश्नरेट की मौजूदगी में किया गया है और काम औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है।लक्ष्य रखा गया है कि करीब एक साल के भीतर इस तीन मंजिला हाईटेक थाने का निर्माण पूरा कर उपयोग के लिए पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाए।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार