-
☰
No image found.
दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: देश की राजधानी में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) द्वारा संचालित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
विस्तार
दिल्ली: देश की राजधानी में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) द्वारा संचालित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अब तक 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने की फिराक में थे, कैसे हुआ खुलासा? सूत्रों के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर रहे थे। सेना की जानकारी बन रही थी निशाना।
गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं, जिनमें सेना से जुड़ी अहम सूचनाएं और संपर्कों के सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग सीमा से जुड़े इलाकों और सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने की कोशिश कर रहे थे। देश विरोधी साजिश नाकाम
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और इसके तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तराखंड: LPG किल्लत पर मंत्री आवास पर घेराव, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश
उत्तर प्रदेश: मां-बेटी पर तेजाब से किया हमला, मौके पर मौजूद युवती की मौत, आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 75 लाख लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 45 लाख बरामद
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
