Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश, तैयारियां समयबद्ध पूरी करने पर जोर

- Photo by :

हरियाणा  Published by: Nikhil , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 10/04/2026 11:42:55 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Nikhil ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/04/2026 11:42:55 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान को तेज किया जाए,

विस्तार

हरियाणा:  जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान को तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के तहत 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सभी घरों और भवनों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का मुख्य कार्य संपन्न होगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करें, ताकि यह प्रक्रिया सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।