Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Suraj Maurya , दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 10/04/2026 04:48:50 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/04/2026 04:48:50 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: देश की राजधानी में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) द्वारा संचालित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

विस्तार

दिल्ली: देश की राजधानी में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) द्वारा संचालित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अब तक 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने की फिराक में थे, कैसे हुआ खुलासा? सूत्रों के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर रहे थे।  सेना की जानकारी बन रही थी निशाना। 


गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं, जिनमें सेना से जुड़ी अहम सूचनाएं और संपर्कों के सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग सीमा से जुड़े इलाकों और सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने की कोशिश कर रहे थे। देश विरोधी साजिश नाकाम
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और इसके तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।