-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वैन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग, 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह झुलसे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक स्कूल वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वैन में उस समय करीब 10 छात्र सवार थे। आग लगने की वजह से वैन चालक और 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह आग में झुलस गए। वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से वैन में आग भड़क उठी, जिससे चालक समेत चार छात्र बुरी तरह आग में झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उत्तराखंड: LPG किल्लत पर मंत्री आवास पर घेराव, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश
उत्तर प्रदेश: मां-बेटी पर तेजाब से किया हमला, मौके पर मौजूद युवती की मौत, आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 75 लाख लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 45 लाख बरामद
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज
दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
