Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/04/2026 04:44:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/04/2026 04:44:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में विंध्यधाम के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मण्डल स्थित जोपा बाजार में “माँ विंध्य आई केयर एंड ऑप्टिकल” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में विंध्यधाम के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मण्डल स्थित जोपा बाजार में “माँ विंध्य आई केयर एंड ऑप्टिकल” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक श्री सर्वेश मिश्र को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक आई केयर सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर नेत्र जांच और ऑप्टिकल सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें राजेश तिवारी,  सुधारक सिंह, शेषनाथ उपाध्याय, डॉ. अनुज मिश्र, डॉ. अनुराग मिश्र,  विपिन पांडेय, विवेक पांडेय, धर्मजीत सिंह, पप्पू मिश्र, मोहन मिश्र,  मारुति शंकर मिश्र, अंकुर मिश्र और शुभम मिश्र सहित अनेक सम्मानित नागरिक शामिल रहे।