-
☰
हरियाणा: महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बारिश में जलभराव रोकने की योजना पर करी चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मंगलवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मीटिंग ली।
विस्तार
हरियाणा: मंगलवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मीटिंग ली। मीटिंग में शहर में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आने वाले समय में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ शहर में स्ट्रांग वॉटर चैनल की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। ताकि बारिश के मौसम में पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महेंद्रगढ़ शहर के उन स्थानों की विशेष रूप से पहचान की जाए।जहां बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या रहती है। ऐसे स्थानों पर स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर जल्द अमल किया जाए, जिससे शहर के नागरिकों को राहत मिल सके।
विधायक ने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर के साथ-साथ गांवों का विकास भी सरकार की प्राथमिकता है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों, पानी निकासी, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाकर लोगों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना सरकार का लक्ष्य है। सरकार का प्रयास है कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और शहर में समान रूप से विकास पहुंचे। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित जैन, एसडीओ नरेंद्र, एसडीओ जियाराम, जेई सतीश, दीपचंद, दीपक सांगवान, सोमबीर, सुरेंद्र और सुशील यादव जेई मौजूद रहे।
गुजरात: आहवा LCB पुलिस ने नाबालिग अपहरण पीड़िता को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सुगसुगी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत
गुजरात: Vav–Tharad जिले में पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएँ हुई तेज़
मध्य प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी ही मृतिका का भाई
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खाते में जाएगी
उत्तर प्रदेश: जनशिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं में हुई अभूतपूर्व कमी