Contact for Advertisement 9650503773


Husband and Wife's Deadly Fight: मामूली विवाद पर पति ने किया पत्नी पर हमला, 13 साल की मासूम हुई बेहाल 

- Photo by : social media

शिखा पांडेय छत्तीसगढ़   Published by: , शिखा पांडेय छत्तीसगढ़   Edited By: Kunal, Date: 17/04/2026 12:53:40 pm Share:
  • शिखा पांडेय छत्तीसगढ़
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/04/2026 12:53:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटा से बेहद चौकादेने  वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ पति ने अपनी  पत्नी के सात हुए मामूली विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और खुद पर भी हमला कर जान देने की कोशिश की।

विस्तार

राजस्थान: कोटा से बेहद चौकादेने  वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ पति ने अपनी  पत्नी के सात हुए मामूली विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और खुद पर भी हमला कर जान देने की कोशिश की। हलाकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की जान बचा ली। घायलों का इलाज जारी है। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। 

 शादी को हुए 14 साल 

दोनों घायल दंपती की पहचान रीना (32) और उसके पति रोशन (35) के रूप में हुई है । दोनों सूर्य नगर डकनिया स्टेशन के पास के रहने वाले है। रीना के भाई विनोद ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 14 साल पहले रोशन से हुई थी । दोनों पति-पत्नी की एक 13 साल की बेटी भी है, जो इस घटना के बाद से बुरी तरह डरी हुई है और रो-रोकर उसका बुरा हाल है। 

पत्नी के मायका जाते वक़्त हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में स्वीपर का काम करते हैं और रोजाना एक साथ बाइक से आते-जाते थे। बुधवार दोपहर लंच के बाद दोनों कुन्हाड़ी स्थित रीना के मायके जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में वे सीधे घर जाने की बजाय अभेड़ा महल की ओर चले गए। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बड़े झगड़े में बदल गई । गुस्से में आकर रोशन ने रीना के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। 

पुलिस की कार्रवाई 

प्रशिक्षु आरपीएस महेश कुमार गुर्जर ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी । मौके पर पहुंचने पर दोनों दंपत्ति घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई हैं। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के बाद ही पूरे मामले के असली कारण  का खुलासा हो सकेगा ।