-
☰
मध्य प्रदेश: आवारा कुत्ते के काटने से 6 वर्षीय बच्चे की रैबीज से मौत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के सपा पहाड़ पर रहने वाले 6 साल के एक मासूम की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई। 13 जनवरी को कुत्ते ने बच्चे के मुंह और हाथ पर नोच लिया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के सपा पहाड़ पर रहने वाले 6 साल के एक मासूम की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई। 13 जनवरी को कुत्ते ने बच्चे के मुंह और हाथ पर नोच लिया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दतिया के कल्लू प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा हंस 13 जनवरी को रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और मुंह व हाथ पर बुरी तरह काट लिया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल के स्टाफ ने उसे समय पर वैक्सीन लगवाने की सलाह दी वैक्सीन लगवाई, शाम को बिगड़ी तबीयत परिजनों ने 6 फरवरी को बच्चे को रैबीज की वैक्सीन लगवाई। उसी शाम जब हंस स्कूल से घर लौटा, तो उसने सिर दर्द की शिकायत की। उसके मुंह से लार भी बहने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसे पीआईसीयू में भर्ती किया गया।ग्वालियर-झांसी ले गए, लेकिन नहीं बची जान
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे में रैबीज के लक्षण देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के बाद परिजन उसे झांसी लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। आखिर में देर रात मासूम की मौत हो गई।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर