-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ दीपावली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इंदरगढ़ इकाई ने सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ दीपावली के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इंदरगढ़ इकाई ने सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। परिषद की ओर से 'स्टूडेंट फॉर सेवा' (SFS) अभियान के तहत नगर के जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी गईं। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रोड बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को दीपक, मिठाई, मोमबत्तियां और अन्य उपहार वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार दीपावली के उल्लास से वंचित न रहे। अभाविप जिला संयोजक ध्रुव नीखरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में जिला SFS संयोजक सक्षम दुबे, आशुतोष बिधौलिया, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम दुबे, नगर मंत्री देवेंद्र कुशवाहा, आंशिक गुप्ता, आयुष परिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, विवेक सेन, राजवीर गुप्ता, निखिल यादव, कृष्णा शर्मा, विजय सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी
