-
☰
मध्य प्रदेश: बीएसएफ सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव को गांव में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सब इंस्पेक्टर श्री सुरेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिल्ली से उनके पैतृक ग्राम सीतापुर लाया गया, जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और वातावरण गमगीन हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात सब इंस्पेक्टर श्री सुरेश कुमार यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ दिल्ली से उनके पैतृक ग्राम सीतापुर लाया गया, जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और वातावरण गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्रों से लोग अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान बीएसएफ टेकनपुर से आई जवानों की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों ने शस्त्र झुकाकर अपने साथी को सलामी दी और राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान को नमन किया। गाँव से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। लोगों ने “भारत माता की जय” और “सुरेश कुमार यादव अमर रहें” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी। पूरे गांव में शोक और गर्व का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सुरेश कुमार यादव के बचपन के साथी एवं मित्र श्री रामजीशरण राय ने बताया कि सुरेश कुमार यादव बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। उन्होंने कहा कि सुरेश हमेशा देश सेवा का सपना देखा करते थे और उसी संकल्प के साथ उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अंत में पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, थाना प्रभारी रमेश शाक्य परिजनों, रिश्तेदारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को नमन किया।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार