-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, कई लोग हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा प्रभु परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देना और जो भी घायल अवस्था में है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा प्रभु परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देना और जो भी घायल अवस्था में है। उनको शीघ्र से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसी हमारी कामना है। थाना ब्यावरा शहर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर ग्राम काचरी पुलिया के पास धर्मेंद्र ट्रैवल्स की वीडियो कोच बस mp07 zd 6654 श्री विवेक सिंह तोमर एवं श्री शिवकर सिंह तोमर के भतीजे की बारात लेकर रछेड थाना महुआ तहसील अंबा पोरसा जिला मुरैना से 60 से 70 लोग बस में बैठकर बारात में उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान काचरी पुलिया पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई है, जिसमें दो पुरुष एवं एक महिला तीन लोगों की मृत्यु हो गई है एवं अन्य लोग घायल है। 08 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है एवं 19 का इलाज ब्यावरा अस्पताल में चल रहा है। हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 8 को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। वहीं 19 घायलों का इलाज ब्यावरा सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के नाम 1. अभय सिंह (27), निवासी रछेड, जिला मुरैना भोपाल रेफर किए गए घायल अनीता तोमर, तृप्ति सिकरवार (5 वर्ष), शिवम (17), अश्विनी सिंह, ललिता बाई, विश्वजीत सिंह, शांभवी (3 वर्ष), अमन भदौरिया सहित अन्य। अजय शर्मा, आरोही, अविका, सतीश राजावत, कुलदीप तोमर, संघमित्रा, रविता तोमर, अर्चना तोमर, मन्नू, वेदिका, दिव्यांश, जय, ब्रह्मा कुमार, मधुराज, आकांक्षा, आदित्य, सुधा तोमर, आर्य और शिवा सहित अन्य।प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
2. अंशु उर्फ विष्णु, निवासी रछेड, जिला मुरैना
3. बिटोली बाई (50), निवासी रछेड, जिला मुरैना
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
उत्तर प्रदेश: अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ NCBT की नई पहल, जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
