Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी की अधूरी बाउंड्री वाल निर्माण एवं वित्तीय अनियमितता के संबंध में शिकायत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Varun Singh Rajput , Date: 01/04/2026 05:49:58 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Varun Singh Rajput ,
  • Date:
  • 01/04/2026 05:49:58 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कि ग्राम पंचायत हर्रा टोला, ग्राम चटहा में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इस कार्य हेतु लगभग 10 लाख रुपये की राशि निकाली जा चुकी है

विस्तार

मध्य प्रदेश: कि ग्राम पंचायत हर्रा टोला, ग्राम चटहा में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य लगभग 2 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। इस कार्य हेतु लगभग 10 लाख रुपये की राशि निकाली जा चुकी है, लेकिन आज तक न तो बाउंड्री वाल पूरी हुई है और न ही अधूरे कार्य को पूरा किया गया है। विद्यालय के मुख्य गेट की स्थिति अत्यंत खराब है, जो लगभग 1 वर्ष से टूटा हुआ है और उसकी मरम्मत भी नहीं की गई है। गेट न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे बार-बार सड़क पर निकल जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।

जब इस संबंध में ठेकेदार एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों से बात की जाती है, तो वे यह कहते हैं कि "पैसा मिलने पर ही काम पूरा किया जाएगा", जबकि वास्तविकता यह है कि कार्य की पूरी राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। आपसे निवेदन है कि: इस निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। बाउंड्री वाल एवं गेट का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।