-
☰
मध्य प्रदेश: नुराज सिंह राठौर ने कक्षा 5 में 99.4% अंक से ब्लॉक टॉपर बनकर शिक्षा में उत्कृष्टता की हासिल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला वनांचल में शासकीय सेवा दे चुके पूर्व अपर कलेक्टर (एडीएम) एन. एस. राजावत के नाती अनुराज सिंह राठौर (आईसी बना) ने सेंट थॉमस सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, मन्दसौर से कक्षा 5 वीं की परीक्षा 99.4% अंक अर्जित कर टॉपर बने।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला वनांचल में शासकीय सेवा दे चुके पूर्व अपर कलेक्टर (एडीएम) एन. एस. राजावत के नाती अनुराज सिंह राठौर (आईसी बना) ने सेंट थॉमस सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, मन्दसौर से कक्षा 5 वीं की परीक्षा 99.4% अंक अर्जित कर टॉपर बने। अनुराज प्रारम्भ से ही उच्चत्तम अंक हासिल करते हुए अपनी कक्षा में ही नही अपितु पूरे ब्लॉक में पढ़ाई में अव्वल आ रहे है। बाल उम्र से ही पढ़ाई की लगन से सफलता की ऊँचाई प्राप्त कर के पर अनुराज को स्कूल टीचर्स, परिवार के सभी सदस्यों और ईष्ट मित्रों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अनुराज इस बालवय में ही अपनी मौसी के पास 2 बार तीन-तीन महीनों के लिये यूएसए जा कर लगभग पूरे अमेरिका का भ्रमण भी कर चुका हे। इसके अलावा वह सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा भी कर चुका है। बचपन से ही अपने नाना एन.एस. राजावत को आदर्श मानते हुए वह उन्ही की तरह आईएएस में चयनित होकर कलेक्टर बनकर देश सेवा करना चाहता है। उसकी इस सफलता व अभिलाषा पूर्ति के लिए जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर, आत्माराम शर्मा, पत्रकार परिषद की जिलाध्यक्ष नीलिमा डाबी, अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश डामर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ अनिल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र ठाकुर, संजय लोढ़ा, अनिल मुथा, प्रकाश पड़ियार, समकित तलेरा, जीवनलाल चायवालें, नीलेश सोनी, विवेक व्यास आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बरझर मंडल कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश: जेल व्यवस्था पर उठे सवाल, खराब इलाज को बताया अपराध बढ़ने की वजह
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर मंडल में राजभाषा बैठक व हिन्दी संगोष्ठी का हुआ गोष्टी आयोजन
उत्तर प्रदेश: नहटौर में माँ भगवती का 19वां विशाल जागरण, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
तेलंगाना: करीमनगर में राशन डीलर पर धांधली के आरोप, गरीबों को मिल रहा कम अनाज