-
☰
उत्तराखण्ड: जल जीवन मिशन हुआ फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखण्ड: गंगोलीहाट जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर नल-हर घर जल' का दावा ग्राम सभा भामा (जाखनी उप्रेती) में हवा होता दिखाई दे रहा है।
विस्तार
उत्तराखण्ड: गंगोलीहाट जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर नल-हर घर जल' का दावा ग्राम सभा भामा (जाखनी उप्रेती) में हवा होता दिखाई दे रहा है। गांव में पाइप लाइन बिछाए जाने के वर्षों बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि भीषण पेयजल संकट के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए तुरंत गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए और स्थाई समाधान होने तक टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में यूथ ब्लॉक अध्यक्ष बलवन्त सिंह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अनिल बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष (अनु.जा. प्रकोष्ठ) मनोज टम्टा, पूर्व यूथ अध्यक्ष दीपक धानिक, हयात सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल और पिंकी गंगोला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बरझर मंडल कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश: जेल व्यवस्था पर उठे सवाल, खराब इलाज को बताया अपराध बढ़ने की वजह
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर मंडल में राजभाषा बैठक व हिन्दी संगोष्ठी का हुआ गोष्टी आयोजन
उत्तर प्रदेश: नहटौर में माँ भगवती का 19वां विशाल जागरण, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
तेलंगाना: करीमनगर में राशन डीलर पर धांधली के आरोप, गरीबों को मिल रहा कम अनाज